बेगुसराय, सितम्बर 6 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पहले दिन करीब पांच लाख लोगों ने पंडाल और मूर्ति का दर्शन किया। देर रात उद्घाटन के साथ ही मेला देखने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम तेघड़ा पहुंचने लगे। इससे पूर्व तेघड़ा गोशाला मैदान में आयोजित मेला का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार और बेगूसराय प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।

महोत्सव की घोषणाएँ शताब्दी महोत्सव केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेघड़ा के लोगों ने एक इतिहास कायम किया है। भगवान श्रीकृष्ण महोत्सव को एक सौ वर्षों तक निरंतर उत्सव को मनाते रहना मामूली बात नहीं है। उन्होनें कहा कि श्री कृष्ण तेघड़ा के लोगों के हृदय में बसते हैं। कृष्ण के गुणों को अपनाने की जरूरत है। मौके पर कला एवं सं...