बेगुसराय, अप्रैल 17 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा का छात्र कानपुर जीडी गोयनका स्कूल में स्कूल टॉपर रहा। मारवाड़ी सम्मेलन तेघड़ा के सुशील केजरीवाल का पुत्र तन्मय केजरीवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रौशन किया है। तन्मय ने बताया कि वह चार से छह घंटे प्रतिदिन मेहनत करता था। तन्मय की सफलता पर स्कूल के अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद रौशन, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सुल्तानिया, भूषण अग्रवाल, महबूब आलम, रामप्रवेश सिंह, हरिराम पंडित, मुकेश सिंह, रोशन कुमार, कन्हैया ठाकुर, शाहिद अख्तर, दिलीप अग्रवाल, प्रदीप राजगारिया, संजय शाह, जय किशन कुमार आदि ने प्रसन्नता जताई है। यह भी पढ़ें- चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में साक्षी बनीं टॉपर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...