हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस-सिकंदराराऊ। कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव बरामई नगला विजन में त्रियोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गई पूर्व प्रधान की पत्नी व परिवार के सदस्यों पर कुछ लोगों ने छत से पथराव कर दिया। जिसमें महिला पूर्व प्रधान के चार पुत्र घायल हो गए। पूर्व प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बरामई नगला विजन में 28 जनवरी को नत्थू सिंह का तैहरवीं संस्कार का कार्यक्रम था। जिसमें गांव की पूर्व प्रधान देवी सिंह की पत्नी श्रीमती देवी अपने परिवार के साथ शामिल होने के लिए गई थी। तभी बताते है कि कार्यक्रम स्थल के निकट रहने वाले विक्रम व किशनपाल पुत्रगण नेम सिंह गाली गलौज करने लगे। जब पूर्व प्रधान ने गाली गलौज दे रहे दोनों भाईयों को काफी समझाने का प्रयास किया,लेकिन दोनों नहीं माने। कार्यक्रम स्थल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.