तेंदू पत्ता तुड़ान से पहले ही शुरू हुई तस्करी, सात बाइक जब्त
सोनभद्र, मई 18 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय रेंज के मनरू घुटरा छत्तीसगढ़ सीमा पर रविवार की रात यूपी के जंगलों से तेंदू पत्ता का तुड़ान करा कर बाइक से छत्तीसगढ़ ले जा रहे कथित तस्करों की सात बाइक और तीन हजार गड्डी तेंदू पत्ता छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने पकड़ा। वन विभाग ने पकड़ी गई बाइक और पत्ता विभाग के कार्यालय पचावर ले जाकर जब्त कर लिया है। वहीं सात बाइकों में तीन बाइक यूपी की भी बतायी जा रही है। वन क्षेत्र के दरोगा हरिशंकर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तेंदू पत्ता का दाम यूपी से तीन गुना ज्यादा है। ऐसे में तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- गुरपा में 1298 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर यूपी सीमा के पास टीम अंधेरे में बैठी थी जैसे ही बाइक से तस्कर छत्तीसगढ़ सीमा में घुसे तो टीम सक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.