तेंदुओं को गांवों से दूर रखेगी एएनआईडीईआर डिवाइस, तीन स्थानों पर लगाई
मुरादाबाद, अगस्त 24 -- जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एएनआईडीईआर डिवाइस मंगाई है। डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्राम पाड़ला और लालपुर पीपलसाना में तीन स्थानों पर यह डिवाइस स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि एएनआईडीईआर सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है। इसका उद्देश्य हाथी, बाघ, तेंदुआ, जंगली सूअर और हिरण जैसे वन्यजीवों को खेतों और मानव बस्तियों में प्रवेश करने से रोकना है। डिवाइस में लगे गति संवेदक वन्यजीव की गतिविधि का पता लगाते हैं। इसके बाद प्रणाली चमकती रोशनी और तेज ध्वनि वाला अलार्म उत्पन्न करती है, जिससे वन्यजीव वहां से दूर हो जाते हैं। डीएफओ ने बताया कि तेंदुओं की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में इस तकनीक का इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.