मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद में तेंदुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन ने ऐसी रणनीति बनाई है कि इनका सफल ऑपरेशन किया जाए। मंडलायुक्त संगीता गौतम और डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने सभी टीमों को अलर्ट कर दिया है। मानीटरिंग को और पुख्ता किया गया है। तेंदुए की गतिविधियों की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए थर्मल ड्रोन से क्षेत्र की स्कैनिंग की गई। इसके साथ ही ग्राम बलिया में निगरानी के लिए ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ाकर 7 कर दी गई है। तेंदुए की लोकेशन एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए उपकरणों की संख्या 2 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: रोज ठिकाना बदलने से वन विभाग तेंदुए को नहीं कर पा रहा ट्रेस ठाकुरद्वारा रेंज में मेरठ वन प्रभाग से 20 वन रक्षकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने जनप्रतिनिधियों के ...