लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में तेंदुओं का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। आबादी बढ़ने के बाद उन्होंने जंगल के बाहर का रुख किया। अब वन विभाग इन पकड़े गए तेंदुओं को दुधवा दूसरे जंगलों और चिड़ियाघर में भेज रहा है। पिछले कई महीनों से तेंदुओं के हमले जारी हैं। अब तक लोगों को घायल करने वाले तेंदुओं ने एक सात साल की बच्ची को घर से उठाकर मार डाला। इन घटनाओं से लोगों में जबरदस्त आक्रोश रहा। उधर वन विभाग दुधवा बफर जोन में ही पिंजरा लगाकर और ट्रैंकुलाइज कर तेंदुओं को पकड़ रहा है। अब तक विभाग तेंदुओं का जंगल बदल देता था। उनको दुधवा के दूसरे हिस्सों में भेज दिया जाता था। पर अब प्रशासन ने इन तेंदुओं को दुधवा जंगल से बदर करने का फैसला लिया है। पकड़े गए तीन तेंदुओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है।लखनऊ, बनारस, इटावा के वासी हुए तेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.