तेंदुओं की दहशत! एक ने किया किसान पर हमला, दूसरा गाड़ी के सामने आया, अब तक 24 कैद
हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 4 -- यूपी के मुरादाबाद में तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव पिछले कई महीनों से तेंदुओं की दहशत में हैं। इसी बीच शुक्रवार देर रात बूढ़ी रामगंगा और पुल के बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने साइकिल से घर लौट रहे किसान पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर, समदगढ़ सिकंदराबाद में वन विभाग के पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हो गया। इसके साथ ही पिछले दो महीने में जिले से अब तक 24 और अकेले कांठ क्षेत्र से 8 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा बागड़पुर गांव में कार सवार के सामने अचानक तेंदुआ आ जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरियापुर रफायतपुर निवासी कान सिंह (54) पुत्र नन्हें सिंह शुक्रवार को साइकिल ठीक कराने स्योहारा गए थे। लौटने में देर हो गई। रात करीब 10:30 बजे वह साइकिल से घर की ओर जा रहे थे। गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.