लखीमपुरखीरी, जून 22 -- दुधवा बफरजोन की धौरहरा वनरेंज के दर्जनों गांवों में तेंदुओं की दहशत है। सोमवार को ईसानगर में वाइल्ड कैट की भी आमद हो गई। इससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ईसानगर बाईपास पर लोगों ने खेत के पास हिंसक पशु देखा। ग्रामीणों ने हिंसक जीव को कैमरों में कैद किया। फोटो देख बफरजोन की डीडी कीर्ति चौधरी और एसडीओ निघासन मनोज तिवारी ने जानवर के जंगली बिल्ली होने की पुष्टि की। सोमवार की सुबह ईसानगर कस्बे में बाईपास चौराहे पर लोग अपनी दुकानें खोल रहे थे। इसी बीच दुकानों के पीछे हलचल जान पड़ी। आसपास के दुकानदारों ने देखा तो गन्ने के खेत के आसपास हिंसक पशु मौजूद था। यह भी पढ़ें- तेंदुओं की दहशत के बीच आई वाइल्ड कैट ने बढ़ाई चिंता क्षेत्र में जगह जगह तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है। पहले लोगों ने खेत में मौजूद जानवर को तेंदुआ समझा। लोगों ने ...