वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती में गत वर्ष तेंदुए के हमले से घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद राशि दी। इनमें कमौली के सुनील, गौराकलॉ के जयदेव और शंकरपुर (नवापुर) के प्रदीप मौर्य घायल हो गये थे। इस दौरान मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रवीण सिंह, कमलेश मौर्या, प्रकाश राजभर, शशांक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, देवमनी तिवारी मौजूद रहे। नेवादा में जनचौपाल लगा सुनीं समस्याएंकैबिनेट मंत्री ने चिरईगांव ब्लाक के नेवादा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं सरसौल गांव में निषादराज जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं आदर...