लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- धौरहरा रेंज के देवी पुरवामजरा में सोमवार को एक तेंदुआ शावक और युवक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। खेत गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने भी हिम्मत दिखाई और जान जोखिम में देखकर तेंदुए से भिड़ गया। युवक और तेंदुए में खूब गुत्थम गुत्था होने लगी। युवक ने तेंदुए को दबोच लिया और अन्य लोगों की मदद से तेंदुए के पैर रस्सी से बांध कर खेत में डाल दिया। बंधा तेंदुआ गेंहू की फसल में पड़ा रहा। सूचना के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को लेकर चले गए। बताया जाता है कि तेंदुआ अभी कम उम्र का है। वन विभाग ने उसकी उम्र एक से दो साल बताई है। गांव देवी पुरवा निवासी अंकुर भार्गव सोमवार करीब दस बजे खेत पर काम करने गया था। काम करते समय खेत में अचानक से उसके सामने तेंदुआ शावक आ गया और हमला कर दिया। अंकुर ने भी हिम्मत दिखाते हुए तें...