बलरामपुर, अप्रैल 20 -- जरवा, संवाददाता। नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर में सोमवार को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की तरफ से तेंदुए से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन दरोगा अखिलेश गुप्त ने छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों, विशेषकर तेंदुआ से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। इस दौरान करीब 35 गांवों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। वन दारोगा ने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि खेतों में कभी भी अकेले न जाएं। गन्ने के खेतों में प्रवेश से पहले हाका लगाना जरूरी है, ताकि छिपे वन्य जीव दूर चले जाएं। बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और खेतों में काम करते समय आवाज करते रहें। वन दरोगा ने बताया कि झुककर काम करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि तेंदुआ भ्रमवश ह...