बहराइच, अप्रैल 22 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के एसपीबीपी इंटर कालेज सेमरहना में बुधवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की ओर से तेंदुए से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोतीपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी तथा वन दरोगा मनोज मौर्य ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों विशेषकर तेंदुआ से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। वन दरोगा ने बताया कि खेतों में कभी भी अकेले ना जाएं। गन्ने के खेतों में प्रवेश से पहले हांका लगाना जरूरी है, ताकि छिपे वन्य जीव दूर चले जाएं। बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और खेतों में काम करते समय आवाज करते रहें। झुककर काम करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि तेंदुआ भ्रमवश हमला कर सकता है। यह भी पढ़ें- तेंदुए के हमलों से बचाव को वन विभाग ने चलाया जागरुकता अभियान कटाई के दौरान निगरानी र...