तेंदुए ने हमला कर सो रही बालिका को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
बहराइच, जून 9 -- बहराइच, संवाददाता। तेंदुए ने घर के बाहर रात में सो रही बालिका पर हमलाकर मार डाला। वन विभाग और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना बहराइच जिले के सुजौली थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में घटी है। यहां सुजौली रेंज के क्रिटिकल टाइगर एरिया से सटे टेपरा बाजार में सौतिया नाला है। घर में परिजनों के साथ सोमवार देर रात 11 बजे सो रही नौ वर्षीय बालिका अंशिका पुत्री ओम प्रकाश को तेंदुओ दबोचकर भागा। शोर मचाया तो थोड़ी दूर पर बालिका को छोड़ जंगल में निकल गयाञ। बालिका को इलाज को ले जाया जाता तब तक उसकी सांसे थम गईं। सूचना मिलते ही रेंजर रोहित कुमार वन महकमे की टीम के साथ पहुंचे। मौके पर सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे है। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने हमला कर सो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.