बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के हरखापुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे मधवापुर गांव निवासी करन (14) पुत्र तेजपाल गांव के बाहर स्थित खेत पर गया था। इसी दौरान उस पर आक्रामक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए का हमला होते ही आसपास के लोग दौड़े। हांका लगाकर तेंदुए को खदेड़ा गया। गंभीरावस्था में घायल को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.