बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कारीकोट ग्राम पंचायत के मजरा आजमगढ़पुरवा में शुक्रवार देर रात तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत आजमगढ़पुरवा गांव निवासी लखन्दर (35) शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से लखन्दर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरा घाव हो गया।हमले के बाद लखन्दर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह तेंदुए को भग...