लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- सिंगाही, संवाददाता। बेलरायां वन रेंज के मुर्तिहा गांव के पास शनिवार सुबह तेंदुए ने एक नीलगाय को शिकार बना लिया। इससे इलाके के लोगों में दहशत पैदा हो गई है। कुछ दिन पहले पड़ोसी गांव फुटहा फार्म से सात साल की एक बच्ची को उसके घर से तेंदुआ उठा ले गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। शनिवार सुबह मुर्तिहा गांव के अमरीक सिंह के घर के पास एक नीलगाय घूम रही थी। इसी दौरान पास के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ नीलगाय को काफी दूर तक घसीट ले गया और उसके शरीर का काफी हिस्सा खा गया। इसकी खबर पाकर लोग दहशत में आ गए। बताते चलें 25 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे यहां से कुछ दूरी पर सिंधौना के फुटहा फार्म निवासी सरदार जोगा सिंह की सात साल की बेटी सिमरन को घर में घ...