बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर,संवाददाता। सोहलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत बनकटवा खुर्द के मजरे दोदेडीह गांव में रविवार की आधी रात एक तेंदुए ने कच्चे मकान की दीवार फांदकर घर के भीतर बने बाड़े में घुसकर 17 बकरे-बकरियों को मार डाला। हादसे के वक्त स्वामीदयाल का परिवार सो रहा था। दृष्टिहीन स्वामीदयाल ने शोर सुनकर अपनी वृद्ध पत्नी को जगाया। टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ बाड़े में बकरियों को मार रहा था। शोर सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को कुछ दूर तक खदेड़ा, जिसके बाद वह अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए ने 8 बकरे और 9 बकरियों सहित कुल 17 पशुओं को मार डाला। गांव में चीख-पुकार मचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीण रातभर जागते रहे।सूचना पाकर पहुँचे रेंजर शत्रुहन लाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किय...