शाहजहांपुर, मार्च 16 -- क्षेत्र के गांव मलिका में रविवार की सुबह उस समय दहशत फैल गई जब खेत के पास एक बछड़े का अधखाया शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। गांव मलिका निवासी जगदेव मिश्रा का खेत गांव की पूर्व दिशा में ब्रह्मदेव स्थान के पास है। उन्होंने बताया कि सुबह खेत पर पहुंचने पर बछड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। आशंका जताई गई कि रात में तेंदुआ बछड़े को उठा ले गया और उसे वहीं खा गया। सूचना मिलने पर वन दरोगा रोहित पांडे, अशोक बाजपेई और अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास क्षेत्र में तेंदुए के पगचिह्नों की जांच की और कांबिंग भी की। वन विभाग ने ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए सुबह-शाम अकेले खेतों पर न जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.