मुरादाबाद, अगस्त 4 -- लालापुर पीपलसाना में तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली संतोष देवी के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के हमले की भयावह तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार तेंदुए ने महिला के चेहरे को बुरी तरह नोच दिया था और गर्दन के हिस्से को भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के चेहरे और गर्दन पर तेंदुए के दांतों के गहरे निशान पाए गए हैं। बताया गया कि तेंदुए ने महिला की गर्दन के हिस्से का काफी मांस खा लिया था। वहीं चेहरे पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार, शव के पास पहुंची बेटी पर भी मारा झपट्टा सोमवार दोपहर चारा लेने जंगल गई संतोष देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। सूचना...