पीलीभीत, फरवरी 25 -- पूरनपुर। तेंदुआ ने घर में बंधी बकरी को मार दिया और उसके शव को खींचकर ले जाने का प्रयास किया। आहट पर जागे गृहस्वामी ने शोर शराबा कर उसे भगाया। तेंदुआ के हमले के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। टांस शारदा क्षेत्र के गांव भुरजनिया में कुलीराम के घर में बकरिया बंधी हुई थी। सोमवार देर रात एक तेंदुआ फूस की टटिया तोड़कर उनके घर में घुस गया। उसने एक बकरी को मार दिया और उसे टटिया के बाहर खींचने लगा। तेंदुआ के हमले के बाद पास में बंधी अन्य बकरियां चिल्लाने लगी। शोर सुनकर कुलीराम जाग गए। उन्होंने मौके पर जाकर देख तो तेंदुआ बकरी को बाहर की ओर खींच रहा था। बकरी के गले में मजबूत रस्सी बंधी होने पर तेंदुआ उसके शव को नहीं ले जा सका। कुलीराम के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग गया। पड़ोसी सरजीत सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जान...