अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। क्षेत्र में तेंदुआ ने छुट्टा गाय को शिकार बना लिया। ग्रामीणों में दहशत फैली है। गांव निवासी किसान ने तेंदुआ देखने का दावा भी किया है। वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव बैरामपुर निवासी ब्रजपाल सिंह मंगलवार रात अपने खेत पर नौकर के साथ फसल की सिंचाई कर रहा था। रात में उन्हें किसी जानवर की आहट हुई। ब्रजपाल ने टॉर्च जलाकर देखा तो सामने तेंदुआ बैठा हुआ था। उन्होंने नौकर के साथ गांव की दौड़ लगा दी। गांव पहुंचकर मामले की जानकारी दी गई। सुबह में ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो एक छुट्टा गाय का अध खाया शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के दावे के मुताबिक पास में तेंदुए के पंजे के निशान थे, जिसके चलते माना गया कि तेंदुआ ने ही गया को शिकार बनाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.