बहराइच, अप्रैल 25 -- मिहींपुरवा (बहराइच), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल की चीखें सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े और हांका लगाया। इस पर तेंदुआ पास के पेड़ पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तेंदुआ कई घंटों तक पेड़ पर बैठा रहा और देर शाम जंगल की ओर भाग निकला। नानापारा कोतवाली का चंदनपुर गांव कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के जंगल से सटा हुआ है। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे ननकन (65) पुत्र भगौती अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उन पर अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.