तेंदुए ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
बहराइच, जुलाई 22 -- बहराइच, संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर थाने व वन रेंज के गूढ़ के मजरे निबिया गौढ़ी गोड़ी में बुधवार सुबह तेंदुआ जंगल से आबादी में आ गया आक्रामक तेंदुए ने गन्ने के खेत से निकल किसान मयराम (45) पर अचानक हमला कर दिया। किसान के चीख पुकार पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर हांका लगाते दौड़े। तो तेंदुआ घायल को छोड़ गन्ने के खेत में जा छिपा है। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल किसान मयराम को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.