अमरोहा, मई 8 -- मंडी धनौरा। तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। जानकारी पर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया। वन अफसरों से तेंदुए को पकड़ने संग क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में केशव यादव का परिवार रहता है। उनका मकान गांव में चौराहे के नजदीक है। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने विदेशी नस्ल का कुत्ता भी पाल रखा है। बताया जाता है कि बुधवार रात उनके घर में तेंदुआ घुस आया। कुत्ते ने तेंदुए का सामना किया व करीब एक मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में गुस्सा शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक तेंदुआ कुत्ते की गर्दन अपने जबड़ों में जकड़ चुका था। कुछ ही क्षणों में कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद तेंदुआ मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.