हाथरस, फरवरी 3 -- रविवार रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विद्या नगर इलाके में एक तेंदुआ रूपी जंगली जानवर को देखकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने खेतों में एक कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 8 बजे जोगिया मार्ग पर हुई, जिसमें कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों और कॉलोनियों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में उनके छोटे बच्चे खेलते हैं, इसलिए वन विभाग को जल्द से जल्द इस जानवर को पकड़ना चाहिए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथरस गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खेतों में मिले पैरों के निशानों के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.