बहराइच, मार्च 28 -- कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़हिया नंबर एक के बभननपुरवा में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ भाग गया। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के किनारे पिंजरा लगाया गया है। गोडहिया नंबर एक स्थित बभनन पुरवा ग्राम निवासी राकेश शुक्रवार को अपने खेत गया था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। राकेश की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ वहां से भाग निकला। हमले में युवक के कमर व पैर में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर देर रात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदु...