लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में गुरुवार को पकड़े गए तेंदुए को छोड़े जाने पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। दक्षिण खीरी के वन अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की शिकायत की थी। अधिकारियों के अनुसार, इन शिकायतों के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी और उस स्थान पर पिंजरा लगाया गया था, जहां तेंदुए की गतिविधियां बार-बार देखी जा रही थीं। ​वन विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम को पिंजरे में रखे गए चारे के लालच में तेंदुआ वहां आया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद तेंदुए को शारीरिक परीक्षण के लिए रेंज मुख्यालय लाया गया। डीएफओ तपस मिहिर ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र लगभग सात से आठ साल है। उन्होंने आगे कहा कि तेंदुए को जंगल में छोड़ने या अन्य कार्रवाई के सं...