लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- बेलरायां वन रेंज के फुटहा फार्म इलाके में खतरनाक होते जा रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में पांच पिंजरे लगाए गए हैं, जिनमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया है, ताकि तेंदुआ लालच में आकर पिंजरे में कैद हो सके। हालांकि शनिवार तक तेंदुआ वन विभाग के जाल में नहीं फंस सका। शनिवार सुबह तेंदुए की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गन्ने के खेतों की ओर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीडीओ मनोज तिवारी और वन विभाग की टीम मय फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ घेराबंदी कर जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन गन्ने के खेत में कुछ नहीं मिला। लगातार वन विभाग की टीमें इलाके में डटी हुई हैं और आसपास के गांवों में गश्त कर रही है।तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भय के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.