प्रयागराज, मार्च 21 -- क्षेत्र के छिबैयां गांव की 18 वर्षीय तनु सिंह को उसकी बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया। वन दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तनु के साहस की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया। घटना बीते आठ जनवरी की है, जब पिछले पांच महीनों से इलाके में आतंक का पर्याय बना एक तेंदुआ भागते हुए तनु के घर में घुस गया था। उस समय घर में तनु की भाभी और दो बच्चे मौजूद थे। घबराने के बजाए तनु ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिर मौका मिलते ही तनु कमरे से बाहर निकलीं और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। तनु की इस दिलेरी के कारण तेंदुआ कमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.