लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- उत्तर निघासन रेंज के अंतर्गत नयापुरवा गांव के मजदूर गेहूं काटते वक्त तेंदुए के हमले में पांच साल के मासूम की मौत के बाद दहशत और गम का माहौल है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हाईवे किनारे शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नयापुरवा निवासी उम्मेद अली शनिवार को परिवार के साथ गेहूं कटाई के लिए मजदूरी पर गए थे। उनका पांच वर्षीय पुत्र दिलशाद भी साथ था। खेत में काम के दौरान ही तेंदुआ उसे खींच ले गया। यह भी पढ़ें- मां-बाप के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ; खेत में मिले शव से कई हिस्से गायब थे, परिवार में मातम देर रात करीब एक बजे ग्रामीणों की तलाश के दौरान बच्चे का अधखाया क्ष...