लखीमपुरखीरी, जून 3 -- दक्षिण निघासन वन रेंज के दो गांवों में तेंदुए के हमले से घायल हुए दो ग्रामीणों को वन विभाग ने बुधवार को आर्थिक सहायता के चेक दिए। तेंदुए के हमलों की ये घटनाएं अप्रैल में हुई थीं। विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पीड़ितों को मदद की धनराशि की चेक दी गई। डेढ़ महीने पहले 16 अप्रैल को बरोठा निवासी रोज अली को और 28 अप्रैल पढ़ुआ क्षेत्र के दुलही गांव निवासी सिरधरा नामक व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक हमला करके घायल कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया था। सरकारी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों पीड़ितों को दस-दस हजार रूपए की मुआवजे की चेक बुधवार को दी गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी मोबीन आरिफ ने बताया कि वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और पीड़ितों को तुरंत राहत पहु...