तेंदुए के हमले में 17 बकरियों की मौत पर बढ़ाया मदद का हाथ
बलरामपुर, मार्च 26 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत बनकटवा खुर्द के मजरे दोदेडीह गांव में रविवार आधी रात तेंदुए ने आतंक मचा दिया। तेंदुआ स्वामीदयाल के कच्चे मकान की दीवार फांदकर घर के भीतर बने बाड़े में घुस गया और 17 बकरियों को मार डाला। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं युवा समाजसेवी एवं आरएस क्रिकेट एकेडमी चौधरीडीह के संस्थापक व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर सिंह ने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.