महाराजगंज, जनवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल तहसील के ग्राम पंचायत बढ़या के टोला गेठियहवा में तेंदुए के हमले में मृत युवती के घर डीएम संतोष कुमार शर्मा पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही घटनास्थल का जायजा लेकर सुरक्षा के हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया। गांव निवासी आबिद अली की पुत्री सैरून निशा की गन्ने के खेत में तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। डीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक संवेदना जताई। शासन से नियमानुसार दुर्घटना सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से निर्देशित किया कि प्रभावित ग्रामों में गठित सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाए। साथ ही वन्य जीवों से बचाव के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने, ढोल-...