बहराइच, मार्च 8 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए ने शनिवार रात। घर के आगे खेती किसानी व मवेशियों की देखभाल कर रहे युवक पर हमला कर दिया। जान बचाने को युवक तेंदुए से भिड़ गया। शोर पर हांका लगाते ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े। तो तेंदुआ कुलांचे भर जंगल की ओर चला गया। घायल को रमटेढ़िया पीएचसी से मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया। वहां से भी उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सुजौली थाने व निशान गाड़ा रेंज जंगल से सटे कारीकोट के मजरे भठ्ठा बरगदपुरवा गांव में शनिवार दिन रात 9 बजे तुलसी (20) पुत्र चुन्ना अपने घर के सामने कामकाज निपटा रहा था। तभी अचानक खेत निकले तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। युवक ने संघर्ष कर किसी तरह तेंदुए से जान बचाई। जैसे ही तेंदुआ उसपर झपटा उसने शोर मचाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.