तेंदुए के हमले में घायलों को मिलेगा मुआवजा
बगहा, मई 12 -- पिपरासी। बीते सप्ताह तेंदुए के हमले से घायलों को मुआवजा देने की प्रक्रिया वन विभाग के तरफ से शुरू कर दी गई है। इसके तहत सोमवार को देर शाम प्रभारी वनपाल अंजू कुमारी ने पीड़ितों से मिल कर उनका हाल जाना और मेडिकल रिपोर्ट देखी। इस दौरान पिपरासी के मनिया छापर गांव निवासी दाऊद अंसारी की पत्नी रबीना खातून से मुलाकात कर उनका हाल जाना और परिजनों से मिल वन विभाग के तरफ से मिलने वाले मुआवजा को जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वनपाल ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से कहा कि पीड़िता के आधार कार्ड, मतदाता पहचानपत्र और बैंक पासबुक के साथ मेडिकल रिपोर्ट कार्यालय में जमा करना होगा। उसके बाद मुआवजा की राशि बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.