तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल की हालत बिगड़ी
बहराइच, जून 28 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज के जंगल से सटे सेमरी मलमला के गिरधरपुरवा में खेत की रखवाली कर रहे युवक पर तेंदुए ने शनिवार रात में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक जान बचाने को तेंदुआ से भिड़ंत कर बैठा था। उसे गंभीरावस्था में मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उसकी हालत पर परिजनों में बैचेनी बनी है। हालांकि चिकित्सकों ने घायल की हालत में धीरे धीरे सुधार के संकेत दिए है। मुर्तिहा कोतवाली व वन रेंज के सेमरी मलमला के मजरे गिरधरपुरवा निवासी राम प्रताप (28) पुत्र महावीर रोजाना की तरह शनिवार रात भोजन के उपरांत लगभग नौ बजे गांव के बाहर स्थित खेत में फसलों की रखवाली को गया था। यह भी पढ़ें- तेंदुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.