बहराइच, मार्च 27 -- कैसरगंज , संवाददाता। भेड़िया प्रभावित कैसरगंज वन रेंज के गोड़हिया नंबर एक में शुक्रवार शाम खेत में काम कर रहे किसान पर आक्रामक तेंदुए ने हमला कर दिया । जान बचाने को युवक तेंदुए से गुत्मगुत्था हो भिड़ंत कर बैठा। उसके शोर पर दौड़े ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुआ खदेड़ उसकी जान तो बचा ली। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर एसडीएम व पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने घायल का हालचाल लिया है। कैसरगंज थाने के गोड़हिया नंबर एक के मजरे बभननपुरवा गांव निवासी राकेश कुमार यादव (25) पुत्र जानकी प्रसाद शुक्रवार शाम घर से कुछ दूर पर स्थित अपने खेत में किसानी कर रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया । इस दौरान युवक चीखते हुए उससे भीड़ गया । आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी ड...