तेंदुए के पिंजरे में बकरी की जगह कुत्ता बांधने की जांच होगी
रामपुर, जून 1 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में तेंदुए के आतंक के बाद वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कुत्ते को बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पशु कल्याण संस्था पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं, डीएफओ का कहना है कि कुत्ते को शिकार के रूप में नहीं बांधा जा सकता। मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बता दें कि बीते मंगलवार की देर रात तेंदुए ने गांव निवासी किसान सरदार दर्शन सिंह और सरदार कर्मजीत सिंह के घर की दीवार फांदकर पशुशाला में घुसकर दो गोवंशीय पशुओं का शिकार कर मार डाला था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी और वन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.