बलरामपुर, अप्रैल 1 -- ग्राम बनकटवा में तेंदुए की आमद के बाद से ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने आसपास के खेतों और बागों में तेंदुए की झलक देखी है, जिससे डर और बढ़ गया है। शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है और लोग जल्द ही अपने घरों में दुबक जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर निकलने से रोका जा रहा है। पशुपालक अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने लगे हैं और रात भर सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वे वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि गांव में फैले भय के माहौल को खत्म किया जा सके और लोग फिर से सामान्य जीवन जी सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.