अमरोहा, जून 16 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से तेंदुए के विचरण को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुढ़नपुर गांव के बाद अब दीपपुर गांव के जंगल में तेंदुए का मौजूदगी पुष्टि हुई है। तेंदुए के हमले के डर में ग्रामीण समूह बनाकर खेतों में काम कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को खेतों की ओर भेजने पर पाबंदी लगा दी गई है। वन विभाग ने दीपपुर के जंगल में पिंजरा लगा रखा है जो अभी खाली है। रविवार रात तेंदुआ शावक को लेकर पिंजरे के पास से गुजर गया था, पास में ही दोनों के पंजे के निशान मिले थे। यह भी पढ़ें- शावक को लेकर पिंजरे के पास से गुजरा तेंदुआ, पंजों के निशान मिले गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से तेंदुए को दीपपुर और बुढ़नपुर के जंगल और हाईवे पर अहमद ब्रास फैक्ट्री के पास देखा जा रहा है। अब गांव दीपपुर में तेंदुए को देखा गया है। इसके ...