रामपुर, जून 18 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के चौहद्दा स्थित कोसी नदी क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल व आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कई स्थानों पर तेंदुए के पदचिन्ह भी मिले हैं। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे चौहद्दा गांव निवासी संदीप सिंह और रक्षपाल सिंह कार से जमना-जमनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोसी नदी के निकट झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ सड़क किनारे दिखाई दिया। दोनों युवकों ने कार के भीतर से उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह भी पढ़ें- मसवासी के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गा...