बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- नरसेना। थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना के बीच जंगलों में मिले पंजों के निशानों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की और इन्हें तेंदुए के बजाय डॉग फैमिली के किसी जानवर के पंजे के निशान होने की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों में तेंदुए की आहट को लेकर खौफ का माहौल है। थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी पिंकू ने बीते गुरुवार देर रात खेतों पर काम करते समय तेंदुआ दिखने और ट्रैक्टर पर झपट्टा मारने की कोशिश का दावा किया था। इसके बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग शाम ढलते ही खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। यह भी पढ़ें- मसवासी में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, कुत्ते का किया शिकार वन दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात मिली सूचना के आधार पर टीम ...