किशनगंज, जनवरी 16 -- ठकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज प्रखंड के लेबियाभीठा स्थित फतिंगागच्छ में एक तेंदुए द्वारा उत्पात मचाने के दूसरे दिन गुरुवार को भी इलाके में लोग खौफजदा रहे। वन विभाग की ओर से एक दिन पहले तेंदुए की जो लोकेशन ट्रैक की गई थी, गुरुवार को भी वही लोकेशन रही। हालांकि उस वक्त वहां तेंदुआ नहीं था। इसी आधार पर पूर्णिया से आई वन विभाग की टीम ने चाय बागान में पिंजरा लगाया है। वन विभाग के कर्मी बबलू कुमार ने बताया कि बीते करीब 24 दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में देखा जा रहा था। पहले केवल तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलती रही, लेकिन बुधवार को किसान पर हमले के बाद उसके छिपने के स्थान की स्पष्ट जानकारी मिली। उसी लोकेशन को ट्रैक कर चाय बागान में पिंजरा (केज) लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पिंजरे के अलावा वन विभाग की पूरी टीम चाय बागान व आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.