महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के पकड़ियार विशुनपुर व भिसवा उर्फ कोटिया गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहाड़ ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। खेती-बारी से लेकर घर की रखवाली तक में लोग खौफजदा थे। इस गंभीर समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका असर देखने को मिला है। खबर छपने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने आनन-फानन में प्रभावित क्षेत्र में पिंजड़ा लगवा दिया है।ग्रामीणों के अनुसार रात में तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर इंद्रासन यादव के खेत तक आ गया। भूखा तेंदुआ शिकार की तलाश में दहाड़ मारता रहा, लेकिन शिकार न मिलने पर वह पुनः झाड़ियों में ओझल हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मची रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.