महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार विशुनपुर गांव में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत बनी हुई है। गांव के लोगों के अनुसार पिछले 15 महीने से तेंदुआ आसपास ही मंडरा रहा है। बुधवार की रात उसकी दहाड़ मुर्गी फार्म की ओर लोगों ने सुनने की बात कही। बात में वह सागौन के घने बागीचे की ओर चला गया। भुवना से पकड़ियार विशुनपुर मार्ग पर पकड़ियार विशुनपुर व कोटिया गांव छोटी गंडक नदी की तलहटी पर बसे हैं। इन दोनों गांवों के बीच घना सागौन का बाग व झाड़ियों से पटा धूस है। इन्हीं के बीच लंबे समय से तेंदुए की धमक बने होने की बात कही जा रही है। गांव के धनंजय यादव, राजू, कविलेश, दीनानाथ, छेड़ी यादव, हरिंदर व गुड्डू आदि ने बताया कि यह तेंदुआ एक वर्ष से अधिक समय से इस क्षेत्र के घने बागीचे व झाड़ियों में रह कर शिकार तलाशता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.