मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- ग्राम पंचायत दरियापुर में पिछले करीब आठ दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ आबादी के आसपास कई बार देखा जा चुका है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बताया गया कि तेंदुए ने ग्राम निवासी रिंकू पुत्र मलखान सिंह का पालतू कुत्ता उठा लिया, वहीं एक गाय के बछड़े को भी अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ डर भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे रोजाना अपने पशुओं की देखभाल और खेती-बाड़ी के कार्यों के लिए खेतों में जाते हैं, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सैनी ने प्रभागीय वनाधिकारी मुरादाबाद को पत्र देकर ग्राम दरियापुर में जल्द से जल्द पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की म...