रामपुर, नवम्बर 27 -- क्षेत्र के गांव हसनपुर-उत्तरी के मझरा बढ़पुरा शेखुपुरा में तेंदुए की दहशत एक बार फिर से बढ़ गई है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव के जंगल में कांबिंग अभियान चलाया। जिसमें तेंदुए के स्पष्ट पदचिन्ह मिलने की पुष्टि हुई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बीते 8 नवंबर को हसनपुर-उत्तरी के मझरा बढ़पुरा शेखुपुरा निवासी किसान कमलप्रीत सिंह के पालतू कुत्ते को तेंदुआ घर के आंगन से उठा ले गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और बुधवार की सुबह टीम ने घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को कई स्थानों पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। वन अधिकारियों ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने, बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.