तेंदुए की चहलकदमी से सीमावर्ती गांवों में दहशत, पहरा दे रहे ग्रामीण
पडरौना, मई 16 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- गन्ने के खेत में काम कर रहा था किसान, अचानक तेंदुए को देख मचाने लगा शोर जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा के धूमनगर गांव में शुक्रवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखने की सूचना से दहशत फैल गई। गांव के पास गन्ने के खेत में काम कर रहे एक किसान ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसान की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और लाठी-डंडों के साथ पूरे खेत में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने और शोर-शराबे के बीच तेंदुआ वहां से निकल चुका था।तेंदुआ की दहशत पिछले कई दिनों से यूपी-बिहार सीमा से सटे जटहा बाजार क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। कुछ दिन पहले पुर्नहा मिश्र के डुमरा टोला में तेंदुए ने आठ लोगों और दो पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.