मुरादाबाद, मार्च 20 -- मुरादाबाद। जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बलभद्र में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दीवार पर चलता हुआ नजर आ रहा है। तेंदुए के दिखने के बाद गांव के लोग भयभीत हो गए हैं और एहतियात के तौर पर घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के लगातार आसपास देखे जाने से बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की अपील की है। वहीं, वन विभाग से अभी तक मौके पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.